Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • कल बीकानेर दौरे पर रहेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़…
Image

कल बीकानेर दौरे पर रहेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़…

RASHTRADEEP NEWS

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कल मंगलवार को मदन राठौड़ बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। रविवार रात वर्चुअल बैठक में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की मीटिंग हुई। जिसमें तय हुआ की सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए प्रदेश से प्रमुख नेता जिला और संभाग मुख्यालय पर जाएंगे। उसी के तहत सदस्यता अभियान के संयोजक अरुण चतुर्वेदी सोमवार को उदयपुर जाएंगे और मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बीकानेर रहेंगे।

बीकानेत शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बीकानेर आने की सुचना देते हुए कहा कि, उन्हें भी इसकी जानकारी मिली है। माना जा रहा है की राठौर यहां जिला से लेकर मंडल और वार्ड स्तर के पदाधिकारीयो की बैठक लेंगे और अभियान को गति तेज करने के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित करेंगे। साथ ही, जिसके चलते कार्यकर्ताओं को भी उनके यहां आने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *