⚪ Bihari Lal Bishnoi News
भाजपा के नव-नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष और बीकानेर जिले नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई 3 दिसंबर को पहली बार अपने गृह जिले बीकानेर पहुंचेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके पहले जिला आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पूरे मार्ग पर जगह-जगह भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार बिश्नोई का काफिला सुबह चोमू से रवाना होकर सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, रतनगढ़ से होते हुए श्रीडूंगरगढ़, सेरूणा और रायसर मार्ग के जरिए बीकानेर पहुंचेगा। प्रत्येक पड़ाव पर ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और स्वागत समारोह के साथ उनका अभिनंदन किया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम का विस्तृत समय-सारिणी
- चोमू – सुबह 9:00 बजे
- सीकर – 10:00 बजे
- लक्ष्मणगढ़ – 10:15 बजे
- फतेहपुर – 10:30 बजे
- रतनगढ़ – 11:00 बजे
- राजलदेसर – 11:15 बजे
- कितासर (श्रीडूंगरगढ़) – 11:30 बजे
- बिग्गा – 11:45 बजे
- थार डेयरी, श्रीडूंगरगढ़ – 12:00 बजे
- श्रीडूंगरगढ़ शहर – 12:15 बजे
- लखासर – 1:00 बजे
- जोधासर – 1:15 बजे
- झंझेऊ – 1:30 बजे
- सेरूणा – 2:00 बजे
- गुसांईसर – 2:15 बजे
- नौरंगदेसर – 2:30 बजे
- रायसर – 3:00 बजे
- बीकानेर बाईपास – 3:30 बजे
- हल्दीराम प्याऊ – 4:00 बजे
- भाजपा कार्यालय बीकानेर – शाम 5:00 बजे














