Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • भाजपा को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, 6 दिग्गज रेस में…
Image

भाजपा को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, 6 दिग्गज रेस में…

BJP New President 2025

भारतीय जनता पार्टी में जल्द ही संगठनात्मक बदलाव होने जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हो चुका है, और फिलहाल वह एक्सटेंशन पर हैं। साथ ही नड्डा केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं, इसलिए अब संगठन में नए नेतृत्व की ज़रूरत महसूस की जा रही है।

अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हैं ये दिग्गज

  • शिवराज सिंह चौहान (केंद्रीय मंत्री)
  • मनोहर लाल खट्टर (पूर्व हरियाणा सीएम)
  • भूपेंद्र यादव (केंद्रीय पर्यावरण मंत्री)
  • धर्मेंद्र प्रधान (शिक्षा मंत्री)
  • सुनील बंसल (भाजपा महासचिव)
  • विनोद तावड़े (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री)

तीन बड़े पैमाने पर हो रही है स्क्रीनिंग

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व चयन के लिए संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरण जैसे तीन अहम बिंदुओं को ध्यान में रख रही है। आने वाले दिनों में एक केंद्रीय चुनाव समिति का गठन संभव है, जो यदि ज़रूरत हुई तो नामांकन से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया पूरी करेगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *