Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की शानदार जीत
Image

विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की शानदार जीत

विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव, 4 भाजपा जीती : बिहार में RJD, तेलंगाना में TRS और महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी को एक-एक सीट

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। इनमें से चार सीट भाजपा ने जीती हैं। उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की गोपालगंज, ओडिशा की धामनगर और हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर भाजपा को दो सीटों का फायदा हुआ है।

वहीं, बिहार की मोकामा सीट पर RJD कैंडिडेट और बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जीत गई हैं। तेलंगाना में TRS और महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी जीती है। सभी सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग हुई थी। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हुआ, उनमें 2-2 सीटों पर BJP और कांग्रेस का कब्जा था। वहीं, तीन सीटों पर BJD, शिवसेना और RJD ने जीत दर्ज की थी।

1.UP में लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में BJP प्रत्याशी अमन गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 34 हजार 298 वोटों से हरा दिया। जीत के अंतर के मामले में उन्होंने अपने पिता अरविंद गिरी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पिछले चुनाव में अरविंद गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 29 हजार 294 वोटों से हराया था

2.हरियाणा के हिसार जिले में आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में BJP प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को 16 हजार 606 वोटों से जीत मिली है। भव्य पूर्व CM भजनलाल परिवार की तीसरी पीढ़ी से हैं, जो चुनाव लड़े। पिछली बार उनके पिता कुलदीप बिश्नोई यहां से जीते थे। हालांकि कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया

3.बिहार की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन और BJP की लड़ाई बराबरी पर रही। मोकामा सीट जहां RJD ने जीती, वहीं गोपालगंज सीट भाजपा के खाते में गई। मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने BJP की सोनम देवी को 16 हजार 707 वोटों से हराया है। वहीं गोपालगंज में BJP की कुसुम देवी ने RJD के मोहन गुप्ता को 2183 वोट से हरा दिया। 

4.अंधेरी ईस्ट सीट से शिवसेना-उद्धव गुट की ऋतुजा लटके जीत गई हैं। लटके के खिलाफ सिर्फ एक निर्दलीय प्रत्याशी ही मैदान में था। लटके को कांग्रेस और NCP ने अपना समर्थन दिया था। भाजपा ने बिजनेसमैन मुरजी पटेल को कैंडिडेट बनाया था। नामांकन दाखिल करने के 4 दिन बाद BJP ने अपने कैंडिडेट का नामांकन पीछे ले लिया। BJP ने कहा कि वो एक विधवा के सामने चुनाव लड़कर महाराष्ट्र की संस्कृति को बदनाम नहीं करना चाहते हैं।

5.तेलंगाना में मुनूगोड़े विधानसभा सीट पर हुए कड़े मुकाबले में TRS ने भाजपा को हरा दिया। TRS के पूर्व विधायक कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी को यहां करीब 10 हजार से भी ज्यादा वोटों से हरा दिया। कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके बाद यहां चुनाव हुए थे। वहीं कांग्रेस से पलवई श्रावंथी मैदान में थे।

6.ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर BJP ने जीत दर्ज की है। BJP विधायक बिष्णु चरण सेठी का निधन होने की वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। BJP ने यहां से दिवंगत विधायक बिष्णु चरण सेठी के बेटे सूर्यवंशी सूरज को अपना कैंडिडेट बनाया। वहीं, BJD ने यहां अबंती दास को अपना कैंडिडेट बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *