RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान की राजसमंद सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज किया है। यहां से बीजेपी की उम्मीदवार रही महिमा कुमारी मेवाड़ 3 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत चुकी है। उनका मुकाबला कर रहे कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर गुर्जर को करारी हार का सामना करना पड़ा है। महिमा कुमारी मेवाड़ को 7 लाख से अधिक मत मिले हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर को 3 लाख के करीब मत प्राप्त हुए।















