RASHTRADEEP NEWS
पार्टी का मान-सम्मान करने वाला ही कांग्रेस में पद पाएगा। अब असली कांग्रेस की ही चलेगी, जिसे जाना है वह जाए। पार्टी किसी के दबाव में नहीं है। डॉ. सुभाष गर्ग कांग्रेस की बदौलत हैं, गर्ग की वजह से कांग्रेस नहीं है। डॉ. गर्ग के लिए भी कांग्रेस के दरवाजे बंद हो सकते हैं। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को महात्मा गांधी पशु चिकित्सा कॉलेज में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कही कि यदि डॉ. गर्ग कहते हैं कि जयंत चौधरी ने समझौता कर लिया तो हमारा उनसे कोई वास्ता नहीं रहेगा।
प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि, कांग्रेस इसलिए खत्म हो रही है, कि लोग मंत्री और विधायक बनना चाहते हैं। कांग्रेस में काम करेंगे तो सब सहज ही मिल जाएगा। भाजपा का मैनेजमेंट और अनुशासन बेहतर है। पार्टी तब ही सही तरीके से चल सकती है, जब अनुशासन सख्ती से लागू किया जाए।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि, सीएम भजनलाल की चल नहीं रही है। दिल्ली से पर्ची आती है। आइएएस-आइपीएस की सूची से यह सिद्ध होता है।