⚪ Bikaner BJP News
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर ने संगठन सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर के निर्देशानुसार आगामी सदस्यता अभियान एवं सहकारिता आंदोलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने अभियान की जिम्मेदारियां सौंपते हुए जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार को अभियान संयोजक तथा जिला मंत्री तरुण स्वामी और रामशरण मिश्र को सह संयोजक नियुक्त किया है।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने जानकारी दी कि, सदस्यता अभियान और सहकारिता आंदोलन संगठन की रीढ़ हैं। जितने अधिक कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ेंगे, भाजपा उतनी ही मज़बूत होगी। हमारा लक्ष्य हर बूथ तक संगठन को सक्रिय बनाना है। भाजपा बीकानेर शहर जिला संगठन अब अभियान के माध्यम से युवाओं, व्यापारियों, महिला कार्यकर्ताओं और समाज के हर वर्ग को जोड़ने की रणनीति पर काम करेगा।














