RASHTRA DEEP NEWS
पीएम मोदी की बीकानेर जनसभा के कुछ ही समय के बाद दिल्ली से आया एक नया आदेश, जिसमें भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुछ और सदस्य नियुक्त किए गए है। जिनमें राजस्थान से दो वरिष्ठ नेताओं को जगह मिली है।
भाजपा से राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है। सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा में बड़े जाट नेता हैं, क्योंकि राजस्थान में सबसे ज्यादा संख्या में जाट समाज का वोट बैंक है, इसी कारण राजस्थान में जाट समुदाय को साधने के लिए, भाजपा ने पुनिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
पूनिया और मीणा के साथ-साथ सुरेश कश्यप, डॉ. संजय जायसवाल, विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, अश्विनी शर्मा, बंदी संजय कुमार, सोमवीर राजू, दीपक प्रकाश को भी भाजपा का सदस्य बनाया गया है।
