Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, देर रात कराया गया भर्ती…
Image

बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, देर रात कराया गया भर्ती…

RASHTRADEEP NEWS

बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी है। सूत्रों के अनुसार उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें उम्र संबंधित दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आडवाणी फिलहाल एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। हाल ही में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने उनसे मिलकर आशीर्वाद लिया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 96 साल के आडवाणी ओल्ड एज रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं। आमतौर पर उनका घर पर ही डॉक्टर चेकअप करते हैं। लेकिन बुधवार रात उन्हें कुछ दिक्कत हुई, इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स लेकर आया गया। एम्स के यूरोलॉजी विभाग में वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सूत्रों के मुताबिक उनकी नियमित जांच हो रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *