Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • भाजपा का भारत जोड़ो यात्रा पर तंज
Image

भाजपा का भारत जोड़ो यात्रा पर तंज

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र में प्रवेश की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कहा कि कुछ नेताओं ने यात्रा को हाईजैक कर लिया है।
जो लोग राहुल गांधी के करीब रहना चाहते थे, उन्होंने ही इस यात्रा को अपने कब्जे में ले लिया है। कांग्रेस ने इससे पहले दिन में कहा था कि यात्रा सात नवंबर को रात करीब नौ बजे पड़ोसी तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में पहुंचेगी।

पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा कि यात्रा जनता या कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की नहीं है। इसे कुछ नेताओं ने अपहरण कर लिया है, जो राहुल गांधी के करीब होना चाहते हैं। उन्होंने उद्धव ठाकरे के राज्यव्यापी दौरे का भी मजाक उड़ाया, जो सोमवार से शुरू होने वाला है। बावनकुले ने दावा किया कि जब उन्हें (मुख्यमंत्री के रूप में) लोगों से मिलना था, तो वह अपने घर से बाहर नहीं निकले। वह बस से चूक गए और इस दौरे से (ठाकरे की पार्टी के लिए) कोई फायदा नहीं होगा।

कांग्रेस ने भाजपा के दांव को चुनावी हथकंडा करार दिया
इस बीच हिमाचल प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने की स्थिति में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के वादे को कांग्रेस ने चुनावी हथकंडा करार दिया। कांग्रेस ने कहा कि सत्ताधारी दल सिर्फ चुनाव से पहले ही ऐसे मुद्दों को उठाता है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यूसीसी से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनकी पार्टी आम सहमति पर पहुंचने की प्रक्रिया का समर्थन करेगी। यह आम सहमति काफी हद तक दिखाई दे रही है।

अंधेरी (पूर्व) के नतीजों पर कांग्रेस का भाजपा पर वार
इस बीच कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि अंधेरी (पूर्व) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम से साफ है कि भाजपा की खरीद-फरोख्त और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को डराने की राजनीति को जनता नकार रही है। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना गुट की उम्मीदवार ऋतुजा लटके को रविवार को घोषित उपचुनाव के परिणाम में जीत मिली है। उन्हें 66,000 से ज्यादा वोट मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *