Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • अजमेर में आरपीएससी घेराव में युवा मोर्चा पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में बीकानेर युवा मोर्चा ने बाईक रैली निकाल कर विरोध दर्ज करवाया…
Image

अजमेर में आरपीएससी घेराव में युवा मोर्चा पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में बीकानेर युवा मोर्चा ने बाईक रैली निकाल कर विरोध दर्ज करवाया…

RASHTRA DEEP NEWS

पूरे राजस्थान में हो रहे लगातर पेपरलीक के विरोध में पेपर लीक को लेकर 18 जुलाई 2023 को अजमेर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आरपीएससी घेराव किया जिसमें राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची नेतृत्व में हुवे प्रर्दशन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में भारतीय जनता युवा बीकानेर शहर और देहात ने बाइक रैली निकाल कर विरोध दर्ज करवाया।

शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि, अजमेर में लोकतांत्रिक रूप से युवा मोर्चा प्रदर्शन कर रहा था पर गहलोत सरकार ने अपने अधिकार का गलत फायदा उठाया और पुलिस को आगे करके लाठी चार्ज करवाया, जिसमे युवा को मोर्चा के बहुत से कार्यकर्ता घायल हो गए थे।

देहात जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर ने बताया कि आरपीएससी से जुड़े अधिकारी पेपर लीक के मामले में लगातार गिरफतार हो रहे हैं, और इन सब पेपर लीक में राज्य सरकार कई विधायक और मंत्री शामिल हैं।

जिला महामंत्री सोहन सिंह जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह भाटी, दुष्यंत तंवर, प्रणव भोजक, विकाश बिश्नोई,पंकज पिपल्वा, अमर जोशी,जय उपाध्यय, शम्भू गहलोत, रोहितास व्यास, हिमांशु अग्रवाल,लक्की पंवार, गणेश लखारा, मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत, गोविंद सारस्वत, तनुज सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *