RASHTRA DEEP NEWS
कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा हस्ताक्षर अभियान व मोटर साईकल रैली का आयोजन किया गया।आए दिन महिलाओ के साथ दुष्कर्म पेपर लीक जैसी घटनाएं हो रही है। राजस्थान का युवा इस अन्याय को सहन नही करेगा।
युवा मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत ने कहा कि कांग्रेस सरकार जब से राजस्थान की सत्ता में आई तब से आए दिन महिलाओ के साथ दुष्कर्म पेपर लीक जैसी घटनाएं हो रही है। राजस्थान का युवा इस अन्याय को सहन नही करेगा।
इस दौरान विनोद गिरी गुसाई, मांगीलाल गोदारा, महेन्द्र सिंह तंवर, पवन उपाध्याय, भवानी प्रकाश तावनिया, मनीष गुसाई, अनिल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।