भाजपा देहात नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी रविवार को देशनोक आए। भाटी ने करणी माता के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। करणी मन्दिर निजी प्रन्यास के उपाध्यक्ष सीतादान व सचिव वासुदेव देपावत ने साहित्य भेंट कर स्वागत किया वही देशनोक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। होटल jmb में निवर्तमान जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। स्वागत के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी हित और सक्रिय रहने को कहा। इस दौरान पार्षद नथमल सुराणा ,चंडी दान,गिरीश हिंदुस्तानी, हेमंत भूरा शिवदयाल बारठ,घनश्याम दान सुशील पड़िहार भवानी शंकर खत्री,अश्विंन शर्मा ,प्रवीण जाजडा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे!!!

