Bikaner Breaking
  • Home
  • Uncategorized
  • जयपुर में आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज, भीलवाड़ा में नाबालिग गैंगरेप और हत्या मामले में कर रहे थे विरोध प्रदर्शन…
Image

जयपुर में आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज, भीलवाड़ा में नाबालिग गैंगरेप और हत्या मामले में कर रहे थे विरोध प्रदर्शन…


RASHTRADEEP NEWS

भीलवाड़ा जिले में नाबालिग से गैंगरेप और हत्या मामले में विरोध कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर जयपुर में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कार्यकर्ता सीएम आवास की ओर बढ़ रहे थे। बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की जा रही थी। पर कार्यकर्ता नहीं मानें और बैरिकेड कूदने लगे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित चेची सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता सुबह 11 बजे बीजेपी मुख्यालय पर एकत्रित हुए थे। युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। 11:45 बजे कार्यकर्ता सीएमआर की ओर बढ़े। 11:55 के आसपास सिविल लाइन फाटक क्रॉस करके आगे बढ़े। बैरिकेड लगाकर पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की। दोपहर के करीब 12 बजे पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 12:30 बजे सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस सोडाला थाने ले गए। कार्यकर्ताओं ने यहां भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 1:30 बजे सभी कार्यकर्ताओं को विद्याधर नगर थाने ले जाया गया, जहां पर सभी को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *