RASHTRADEEP NEWS
यह मामला श्रीगंगानगर का है। जहां अश्लील वीडियो बनाकर व्यापारी को ब्लैकमेल कर 10 लाख मांगे। इस संबंध में गाजर व्यापारी ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।
याचक ने बताया कि व्यापार के सिलसिले में एक महिला के साथ उसका संपर्क हुआ। युवती से व्यापार के सिलसिले में लगातार बातचीत होने लगी। इसी दौरान एक दिन युवती ने उसे बताया कि उसका अश्लील वीडियो उसके पास है। जिसके बाद आरोपित ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड करने लगे। आरोपी युवती ने 10 लाख रुपए की मांग करते हुए कहा कि रुपए नहीं दिए तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे और उसके खिलाफ रेप का मुकदमा भी दर्ज करवाएंगे।
जिसके चलते आरोपियों ने उसे इंदिरा वाटिका बुलाया और मोबाइल छीनकर जबर्दस्ती 99 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर करवाए। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और आरोपियों के एक्सटॉर्शन मनी की मांग करने पर पुलिस ने पीडि़त को दस हजार रुपए देकर इंदिरा वाटिका में भेजा। वहां आरोपी महिला मौके पर पहुंची। आरोपी महिला ने इंदिरा वाटिका में पीडि़त से दस हजार रुपए लिए और उसे उसका वीडियो डिलीट करने का आश्वासन दिया। इसी दौरान पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। घटना के दौरान महिला का साथी अलवर जिले के एक गांव का रहने वाला महेंद्र मीना पार्क के आसपास घूम रहा था। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही वह फरार हो गया। उसे बाद में पुलिस ने जस्सासिंह मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।



















