Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीएलओ ने बूथ पर दिलाई शपथ, विद्यालय में शिक्षकों व अतिथियों ने मतदान की महत्ता पर प्रकाश डाला…
Image

बीएलओ ने बूथ पर दिलाई शपथ, विद्यालय में शिक्षकों व अतिथियों ने मतदान की महत्ता पर प्रकाश डाला…

Bikaner/बीकानेर – शनिवार को बीएलओ गौतम जाजड़ा की उपस्थिति में आज दिनांक 25 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शान्ति बाल निकेतन विद्यालय एवं शान्ति इंग्लिश एकेडमी विद्यालय, गंगाशहर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य है कि पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाना है। उक्त विचार लोकेश कुमार मोदी ने विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता है। लोकतंत्र के प्रतीक भारतीय संविधान में स्वतंत्र चुनाव आयोग व चुनाव प्रक्रिया की अवधारणा समानता व स्वतंत्रता के अधिकार के साथ हर व्यक्ति के वोट को महत्त्वपूर्ण बनाती है।


कार्यक्रम में जितेन्द्र कुमार बालेचा ने सभी को निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी चुनाव में अपने का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को प्रोत्साहित करना, सुविधा प्रदान करना और अधिकतम नामांकन करना है। चुनावों की समावेशी, सुगम एवं सहभागी बनाना की थीम पर चर्चा कर मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी बीएलओ गौतम जाजड़ा ने कार्यक्रम के प्रारंभ में बच्चों को निष्पक्ष मतदान करने को दिलवाकर शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए मतदाताओं को जागरुक रहने एवं युवाओं का मतदाता सूची पंजीकरण करने की बात कही। हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग की निर्वाचन एवं मतदाता पंजीकरण के लिए प्रचलित पोर्टल एवं मोबाइल ऐप से प्रदत जन सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक मतदाताओं को अवगत करवाया गया।


शिक्षिका निशा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। लोकतंत्र के लिए मतदान एक अनिवार्य उत्तरदायित्व है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए आदर्श स्थिति यही है कि हरेक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। भारतीय संविधान के मुताबिक, जनता ही इस अनूठे लोकतंत्र की बुनियाद है। जहां सरकार को जनता चुनती है। एक मजबूत लोकतंत्र के लिए आम मतदाता का जागरुक होना अनिवार्य है। भारतीय संविधान 18 वर्ष का पूर्ण करने पर सभी को मताधिकार प्रयोग करने का अधिकार देता हैं। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान हमारा अधिकार है। प्रत्येक शिक्षक-शिक्षिका ने मतदान के बारे में अपने- अपने विचार रखें। विद्यालय के विधार्थियों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। फिर छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *