Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर लगा ब्रेक…
Image

सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर लगा ब्रेक…

RASHTRADEEP NEWS

जयपुर हेरिटेज और ग्रेटर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर ब्रेक लगा दिया गया है। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ की रविवार को मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विधायक कालीचरण सराफ, स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख सचिव राजेश यादव और निदेशक कुमार पाल गौतम की मौजूदगी में अनुभव प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण जयपुर में भर्ती को स्थगित करने पर समझौता हुआ। इसके साथ ही अब सफाई कर्मचारी 7 दिन की हड़ताल को खत्म करते हुए झाड़ू उठाकर शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए फील्ड में उतरेंगे।

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा

ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती को स्थगित किया गया है। बाकी राजस्थान में भर्ती को लेकर 7 दिसंबर को लॉटरी निकाली जाएगी।

विधायक कालीचरण सराफ

संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ ने हड़ताल वापस ली है. साथ ही अब आगामी भर्ती समझौते के अनुसार होगी, जिसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *