Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • ब्रेकिंग: कोठारी हॉस्पिटल के पास युवक का आत्मदाह, मौके पर पहुंची पुलिस…
Image

ब्रेकिंग: कोठारी हॉस्पिटल के पास युवक का आत्मदाह, मौके पर पहुंची पुलिस…

Bikaner Suicide Attempt News

बीकानेर के कोठारी हॉस्पिटल के पास सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग के हवाले कर दिया। आसपास मौजूद लोग घबराकर तुरंत उसे बचाने में जुट गए और गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।

पीड़ित की पहचान अंत्योदय नगर निवासी नंदकिशोर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और उसका इलाज चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *