Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • ब्रेकिंग: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका, चार गाड़ियां जलकर खाक…
Image

ब्रेकिंग: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका, चार गाड़ियां जलकर खाक…

Delhi Car Blast

राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार दोपहर अचानक हुए धमाके से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद आग इतनी तेज़ी से फैली कि पास में खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी उसकी चपेट में आ गईं।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट या गैस लीक जैसी किसी तकनीकी वजह से लगी हो सकती है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और सुरक्षा कारणों से मेट्रो स्टेशन के आसपास के रास्तों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि धमाके के असली कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और सभी संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *