Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • ब्रेकिंग: सुखदेव चायल के घर अलसुबह फायरिंग…
Image

ब्रेकिंग: सुखदेव चायल के घर अलसुबह फायरिंग…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर शहर में गैंगस्टरों की दबंगई का ताज़ा मामला सामने आया है। व्यापारी सुखदेव चायल के घर आज अलसुबह अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग के पीछे कुख्यात रोहित गैंग का हाथ है, जिसने कुछ दिन पहले ही चायल से ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले ही इसी गैंग से जुड़े गुर्गों को भारी मात्रा में हथियारों के साथ पकड़ा गया था। उस वक्त ही पुलिस को आशंका थी कि शहर में बड़ी वारदात हो सकती है। आशंका सच साबित हुई और चायल के घर पर तड़के गोलियां बरसाई गईं।

घटना की सूचना मिलते ही SP कावेन्द्र सिंह सागर, ADSP सौरभ तिवारी और थानाधिकारी दिगपाल चारण मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गैंगवार जैसी चुनौतीपूर्ण वारदात को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *