Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • ब्रेकिंग: राजस्थान SI भर्ती-2021 रद्द करने के आदेश पर हाईकोर्ट से रोक…
Image

ब्रेकिंग: राजस्थान SI भर्ती-2021 रद्द करने के आदेश पर हाईकोर्ट से रोक…

Rajasthan SI Bharti latest news

राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती-2021 पर बड़ा अपडेट सामने आया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने एकलपीठ के उस आदेश पर रोक लगा दी है। जिसमें पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि चयनित एसआई को फिलहाल फील्ड पोस्टिंग नहीं मिलेगी।

इस मामले में चयनित अभ्यर्थियों की ओर से एडवोकेट आर.एन. माथुर ने पैरवी की। जस्टिस एसपी शर्मा की खंडपीठ ने अमर सिंह व अन्य चयनित उम्मीदवारों की अपील पर सुनवाई करते हुए सरकार और संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए हैं। अभ्यर्थियों का तर्क है कि सरकार स्वयं भर्ती रद्द करने के पक्ष में नहीं थी और एसओजी पहले से ही पेपर लीक में शामिल दोषियों पर कार्रवाई कर रही थी। ऐसे में पूरे चयन को रद्द करना न सिर्फ अन्याय है बल्कि कानून के खिलाफ भी है।

लीगल एक्सपर्ट्स का मानना है कि भर्ती रद्द करने जैसे मामलों में स्टे मिलने की संभावना ज्यादा रहती है, क्योंकि अधिकांश उम्मीदवार ईमानदारी से परीक्षा देते हैं। साथ ही, जो उम्मीदवार पहले से जॉइन कर चुके होते हैं, उनके लिए अचानक बर्खास्तगी जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। यही वजह है कि डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई पूरी होने तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है।

अब अगली सुनवाई तक यह देखना होगा कि हाईकोर्ट भर्ती रद्दीकरण को लेकर क्या अंतिम फैसला देता है। फिलहाल हजारों अभ्यर्थियों ने इस फैसले से राहत की सांस ली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *