Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • ब्रेकिंग: बीकानेर में धर्मांतरण का खुलासा, मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन…
Image

ब्रेकिंग: बीकानेर में धर्मांतरण का खुलासा, मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन…

Bikaner News Today

बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के रंगोलाई महादेव मंदिर के सामने की गली में शुक्रवार दोपहर धर्मांतरण की सूचना पर अचानक माहौल गरमा गया। सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते जमकर हंगामा शुरू हो गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, मौके से ईसाई धर्म से जुड़ी धार्मिक पुस्तकें और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। मौके पर हिंदू जागरण मंच ओर विश्व हिंदू परिषद पहुंचे। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में धर्मांतरण गतिविधियां चल रही हैं। संगठन के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और वहां एक घर में चल रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर विरोध दर्ज कराया। जैसे ही खबर मिली, वे स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें कुछ लोगों के पास से ईसाई धर्म प्रचार से जुड़ी सामग्री मिली, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है कि यह धर्मांतरण का प्रयास था या नहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *