Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • ब्रेकिंग: नेपाल में फंसी राजस्थान की विधायक सहित हजारों पर्यटक…
Image

ब्रेकिंग: नेपाल में फंसी राजस्थान की विधायक सहित हजारों पर्यटक…

🟡 Ritu Banawat stuck in Nepal

राजस्थान की बयाना विधायक ऋतु बनावत चीन-नेपाल बॉर्डर पर फंस गई हैं। वे अपने पति के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रही थीं, लेकिन नेपाल में जारी हिंसा और अस्थिर हालात को देखते हुए उनके दल को चीन सीमा के पास पुरांग गांव में रोक दिया गया है।

ऋतु बनावत ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनसे फोन पर बात की है और उन्हें सकुशल भारत लाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि हालात सामान्य रहे तो वे गुरुवार को काठमांडू के रास्ते भारत लौटेंगी।

बनावत के साथ करीब 98 यात्रियों का दल कैलाश मानसरोवर गया था। वहीं, बाड़मेर के कारोबारी पंकज चितारा और चाकसू के श्रद्धालु दल भी काठमांडू में फंसे हुए हैं। कारोबारी चितारा ने वीडियो कॉल के जरिए काठमांडू की स्थिति बेहद खराब बताई।

नेपाल हिंसा में 4 हजार से ज्यादा राजस्थानी प्रभावित

नेपाल में 8 सितंबर से हिंसात्मक आंदोलन चल रहा है, जिसकी वजह से हालात बिगड़े हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां करीब 4 हजार से ज्यादा राजस्थानी पर्यटक फंसे हुए हैं। इनमें से 700 जयपुर के और 35 पर्यटक उदयपुर जिले के बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भारत सरकार और राजस्थान सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *