Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में रिश्वतखोर ASI रंगे हाथों गिरफ्तार…
Image

बीकानेर में रिश्वतखोर ASI रंगे हाथों गिरफ्तार…

🟡 Bikaner Police News

ACB ने बीकानेर में शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की है। गंगाशहर इलाके में एसीबी टीम ने एएसआई अरुण मिश्रा को हजारों रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार एएसआई ने एक मारपीट के मामले में परिवादी से ₹50,000 की मांग की थी। बाद में बातचीत ₹10,000 में तय हुई। परिवादी की शिकायत पर एसीबी एएसपी आशीष के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और सत्यापन के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया।एसीबी टीम ने जैसे ही एएसआई को रिश्वत की राशि लेते पकड़ा, मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की पूछताछ और कार्रवाई जारी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *