RASHTRADEEP NEWS
यह मामला सीकर के खाटूश्याम थाना इलाके का है। जहां एक भाई ने अपनी ही बहन के घर डाका डाला। जमीन बेचने पर मिले डेढ़ करोड़ रुपए बहन के घर में रखे थे। भाई को इस बारे में पता चला तो उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर चोरी का प्लान बनाया। डेढ़ करोड़ रुपए से भरा बैग चोरी कर लिया। इसके बाद एक ही बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
रास्ते में गश्त कर रही पुलिस टीम ने संदिग्ध लगने पर उनको रुकवाया तो मौके पर बैग छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने 1 आरोपी को पकड़ लिया, जबकि तीन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने बैग में भरे रुपए भी बरामद कर लिए। नोटों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी।
सीआई राजाराम ने बताया- उनके इलाके में सोमवार देर रात बदमाशों ने किसान बंशीराम के घर पर डेढ़ करोड़ रुपए की चोरी कर ली। बदमाश एक ही बाइक पर बैठकर रेनवाल होते हुए निकल रहे थे। रात को गश्त कर रही रेनवाल थाने की टीम ने संदिग्ध लगने पर बाइक सवार चारों युवकों को रोका। इस दौरान तीन युवक मौके से भाग निकले, जबकि एक युवक को बैग के साथ पकड़ लिया। बैग में 500 के नोटों की गड्डियां रखी हुई थी।
















