RASHTRADEEP NEWS
श्रीराम कला मंदिर संस्थान के तत्वावधान में पूनरासर धाम में आज भव्य रामलीला का ब्रोशर का विमोचन पूनरासर धाम मंदिर पूजारीयो द्वारा किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष गिरीराज जोशी ने बताया की, नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर रामलीला मैदान में नवरात्रि पावन पर्व पर लगातार कई वर्षों से भव्य रामलीला का आयोजन संस्थान करती आ रही है। इस बार भी दिनांक 3/9/2024 से 13/9/2024 तक भव्य रामलीला का मंचन किया जायेगा।
संस्थान के कोषाध्यक्ष कैलाश भादाणी ने बताया, मंचन के साथ साथ संस्थान के सदस्यों माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने पर्यावरण को बचाने व नशा मुक्ति का संदेश दिया जायेगा। विमोचन के कार्यक्रम में लाल मण्डल अध्यक्ष आशाराम जोशी, गोपाल जोशी, सत्यनारायण जोशी, कन्हैयालाल जोशी, आशीष दिनेश, आयुष पंडित, गिरिराज जोशी, ललन, नवीन बोडा, साहिल गोपाल, भैरू, केशव भादाणी, रत्न देवी, यशोदा देवी, मंजुला, कविता रजनी, निर्मला, समस्त महिला मण्डल व समस्त सदस्यगण उपस्थिति रहे।














