Bikaner News Today
शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में एक मासूम छात्र के साथ हैवानियत भरा बर्ताव सामने आया है। मामला बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र का है, जहां एक राजकीय विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई।
जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई को स्कूल में पढ़ रहे एक छात्र को शिक्षक सुरेन्द्र ने बिना किसी गंभीर वजह के डंडों से पीट डाला। जब परिजन को इस घटना की सूचना मिली और वे स्कूल पहुंचे, तो बच्चा बुरी तरह रोता हुआ मिला। पिता ने जब शिक्षक से कारण पूछा, तो जवाब मिला — “इस स्कूल में पढ़ना है, तो ऐसे ही रहना होगा।” पीड़ित छात्र के पिता ने इस मामले की शिकायत खाजूवाला पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। अब सवाल उठता है — क्या बच्चों को डर और डंडे से पढ़ाया जाएगा?















