Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • हवस की हैवानियत, 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म…
Image

हवस की हैवानियत, 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म…

🔴 Rajasthan Crime News

राजस्थान के चुरु जिले के दूधवाखारा क्षेत्र से एक बार फिर इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। हवस में अंधे एक युवक ने 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिग को अपना शिकार बना डाला। घटना के वक्त पीड़िता की मां गांव में एक शादी समारोह में गई हुई थी और बच्ची घर पर अकेली पढ़ाई कर रही थी। तभी शराब के नशे में धुत आरोपी घर में घुसा और नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां के गांव लौटने पर बच्ची ने रोते हुए पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद महिला थाना चुरू में आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिग का मेडिकल मुआयना करवाया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *