Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर बॉर्डर पर BSF ने जब्त करी करोड़ों की हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार…
Image

बीकानेर बॉर्डर पर BSF ने जब्त करी करोड़ों की हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार…

Bikaner Border Smuggling

बीकानेर जिले के खाजूवाला बॉर्डर इलाके में बीएसएफ (BSF) इंटेलिजेंस ब्रांच और रावला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.7 किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इस हेरोइन की कीमत करीब ₹10 करोड़ आंकी जा रही है।

कैसे हुआ खुलासा?

बीएसएफ इंटेलिजेंस को इनपुट मिला था कि पाकिस्तान से ड्रग्स की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में भेजी जा रही है। इसी सूचना पर बुधवार दोपहर 3 बजे संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने खाजूवाला के 21 बीडी गांव के 1 KYD इलाके में एक घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 5 पैकेट्स में छुपाई गई 2.7 किलो हेरोइन मिली। मौके से पंजाब निवासी लाभा सिंह उर्फ लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।

खास बातें

पकड़ी गई हेरोइन को पीले लिफाफों में पैक कर घर में छुपाया गया था।यह मकान सुखवंत सिंह का था, जहां से तस्करी की गतिविधियां संचालित हो रही थीं। बीएसएफ उप कमांडेंट महेश चंद जाट और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने इस ऑपरेशन को लीड किया।

खुफिया सूत्रों के अनुसार, इस हेरोइन की सप्लाई पाकिस्तान से ड्रोन और स्मगलिंग नेटवर्क के जरिए की जाती है। पकड़े गए तस्कर के तार पंजाब और इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट से जुड़े बताए जा रहे हैं। इससे पहले बाड़मेर बॉर्डर पर भी बीएसएफ और राजस्थान-पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में 420 करोड़ की हेरोइन पकड़ी थी। लगातार हो रही ये बरामदगियां दिखाती हैं कि राजस्थान बॉर्डर अब ड्रग्स सिंडिकेट का बड़ा रूट बन चुका है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *