RASHTRADEEP NEWS

भारत-पाकिस्तान सीमा पर जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। उसके पास से पाकिस्तानी मुद्रा, तंबाकू और बीड़ी भी बरामद हुई है। इस बात की जानकारी बीएसएफ ऑफिशियल की तरफ से दी गई है।
जानकारी के मुताबिक श्रीगंगानगर के रास्ते भारत-पाकिस्तान सीमा से घुसपैठिया अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्रॉस कर रहा था। इस दौरान सीमा की सुरक्षा में लगे जवानों ने केसरीसिंहपुर क्षेत्र के गांव 1 X के समीप उसे रुकवाया। लेकिन वह भागने लगा।जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उसे मार गिराया। बीएसएफ की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, जब जवान गस्त कर रहे थे, तभी एक घुसपैठिया पाकिस्तान सीमा से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन जवानों की मुस्दैती ने न सिर्फ उसका प्रवेश रोका, बल्कि उसे मार भी गिराया।