Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • 2026 की एंट्री के साथ बिगड़ा बजट, LPG की नई दरें लागू…
Image

2026 की एंट्री के साथ बिगड़ा बजट, LPG की नई दरें लागू…

🟡 LPG Price Hike 2026

2026 की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने कारोबारियों की जेब पर सीधा वार किया है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम 111 रुपए बढ़ा दिए हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और फूड इंडस्ट्री में चिंता की लहर दौड़ गई है।

तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरें 1 जनवरी 2026 से पूरे देश में लागू कर दी गई हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, ढाबा, कैटरिंग, बैंक्वेट हॉल और स्ट्रीट फूड कारोबार पर पड़ना तय माना जा रहा है।

जयपुर की बात करें तो जहां पहले 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर करीब 1608 रुपए में मिल रहा था, अब कारोबारियों को इसके लिए लगभग 1719 रुपए चुकाने होंगे। खास बात यह है कि दिसंबर महीने में दामों में हल्की राहत दी गई थी, लेकिन नए साल के पहले ही दिन यह राहत पूरी तरह खत्म हो गई। कमर्शियल LPG सिलेंडर पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती, ऐसे में कीमत बढ़ने का पूरा भार सीधे कारोबारियों पर आता है। विशेषज्ञों का मानना है कि गैस महंगी होने से भोजन तैयार करने की लागत बढ़ेगी, जिसका असर आने वाले दिनों में होटल और रेस्टोरेंट के मेन्यू पर भी दिखाई दे सकता है।

जयपुर होटल एसोसिएशन और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि पर्यटन सीजन के बीच लागत बढ़ना चिंता का विषय है। कई रेस्टोरेंट मालिकों ने संकेत दिए हैं कि अगर हालात नहीं सुधरे तो उन्हें खाने-पीने की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं।सबसे ज्यादा दबाव छोटे ढाबों और स्ट्रीट फूड वेंडर्स पर पड़ेगा, जिनका मासिक खर्च हजारों रुपए तक बढ़ सकता है। हालांकि, आम लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *