Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • राजस्थान में बसों के पहिए थमे, बीकानेर की 400 बसें बंद…
Image

राजस्थान में बसों के पहिए थमे, बीकानेर की 400 बसें बंद…

Bikaner Bus Strike

जैसलमेर में बस में लगी आग के बाद परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई ने अब पूरे प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को हिला कर रख दिया है। विभाग के ताबड़तोड़ एक्शन से नाराज बस ऑपरेटर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बीकानेर समेत पूरे राजस्थान में बसों के पहिए थम गए हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बीकानेर में आज स्लीपर बसें भी नहीं चलीं। शहर से देशभर के प्रमुख शहरों — जयपुर, दिल्ली, जोधपुर, अहमदाबाद, उदयपुर और मुंबई — के लिए चलने वाली करीब 300 से 400 बसें पूरी तरह बंद हैं। हर दिन करीब 10 से 12 हजार यात्री इन बसों से सफर करते थे, लेकिन अब स्टेशन और बस स्टैंडों पर सन्नाटा पसरा है।

बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष समुन्द्र सिंह ने बताया कि, प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री सुमित गोदारा से मुलाकात कर अपनी मांगें रखी हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द एक समान गाइडलाइन जारी की जाएगी ताकि किसी को भी अनावश्यक दंड या परेशानी न झेलनी पड़े। साथ ही बस संचालकों को भी छोटी मोटी कमियां सुधारने के लिए समय देने का वादा किया गया है। हड़ताल के बीच अब शादी सीजन पर भी असर देखने को मिल रहा है। बसें बंद होने से बारात और रिश्तेदारों के आने-जाने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। ऑपरेटर्स का कहना है कि बसें खड़ी हैं लेकिन किश्तें और खर्चे जारी हैं, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ गया है।

हड़ताल कब तक चलेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन जब तक समाधान नहीं निकलता, बीकानेर सहित पूरे प्रदेश की सड़कों पर बसों के पहिए थमे रहेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *