RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा समेत दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी व डॉ. प्रेमचंद बैरवा के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंत्रिमंडल गंठन की कवायद तेज हो गई है। आज दिल्ली में सीएम भजन लाल वहां पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। सीएम शर्मा के दिल्ली दौरे और वहां नेताओं से होने वाली चर्चा को मंत्री मंडल गठन से जोड़कर देखा जा रहा है।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा आलाकमान जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का गठन करना चाहता है। कोशिश है कि मंत्रिमंडल का गठन कर केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाए। साथ ही राजस्थान के विभागों का बंटवारा कर मंत्रियों को भी काम पर लगाया जाए, जिससे सरकारी कामों में तेजी आए।
















