Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • क्या 1 अक्टूबर से राजस्थान में बदल सकता है स्कूलों का समय?
Image

क्या 1 अक्टूबर से राजस्थान में बदल सकता है स्कूलों का समय?


RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 1 अक्टूबर से समय परिवर्तन होगा या नहीं, इस पर सस्पेंस गहराता जा रहा है। हर साल 1 अक्टूबर से सरकारी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया जाता है, लेकिन इस साल इस निर्णय पर संशय बना हुआ है।

राजस्थान में इस बार मानसून ने अच्छी खासी बारिश दी है, लेकिन इसके बावजूद दिन में तापमान काफी ऊंचा बना हुआ है। अभी भी दोपहर के समय तेज धूप और गर्माहट महसूस की जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से कर दिया गया, तो बच्चों को दोपहर की गर्मी से काफी परेशानी हो सकती है। यही कारण है कि शिक्षक संगठन चाहते हैं कि फिलहाल समय परिवर्तन न किया जाए और 15 अक्टूबर तक टाल देना चाहिए। स्कूलों का समय वर्तमान शेड्यूल के हिसाब से यानी सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक ही रखा जाए। लेकिन यह तय है कि कल, 30 सितंबर को इस पर फैसला हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *