Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: तेज रफ्तार कार ने 7 साल के बच्चे को मारी टक्कर, बच्चा गंभीर रूप से घायल…
Image

बीकानेर: तेज रफ्तार कार ने 7 साल के बच्चे को मारी टक्कर, बच्चा गंभीर रूप से घायल…


RASHTRA DEEP NEWS।

जेएनवी कालोनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। क्षेत्र के शिवबाड़ी में पुराने पोस्ट ऑफिस के पास घर के बाहर खेल रहे सात साल के बच्चे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भी कार चालक नहीं रुका और बच्चे के ऊपर से कार निकालकर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह का है। 7 वर्षीय विराट नागौर से अपने नाना ब्रह्मदेव सरगरा के घर आया हुआ था और अपने घर के आगे खेल रहा था। अचानक तेज गति से आती एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद भी कार नहीं रुकी और उसके ऊपर से निकल गई। मौके पर मौजूद लोग विराट को तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विराट की मौत की सूचना मिलने पर घर वालों रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *