🪔 Bikaner Crime News
बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ओडो का मोहल्ला सर्वोदय बस्ती में सोमवार रात एक परिवार पर हमला कर दिया गया। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने न केवल घर के बाहर आकर प्रार्थिया और उसके परिवार पर हमला किया, बल्कि गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकियां भी दीं।
पीड़िता दुर्गा देवी पत्नी लूणकरण निवासी सर्वोदय बस्ती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में श्यामा जाट, सुनील बिश्नोई, जाहिद, मुकेश, तौहीद, सोफीन मुसलमान, बजरंग जाट, राहुल आचार्य, अरशद भाटी, किसन ओड (गोलिया), नवाज मुसलमान, अदिल, शीशपाल, विक्की पठान सहित करीब 10-15 अन्य युवकों को नामजद किया गया है।
प्रार्थिया का आरोप है कि, ये सभी आरोपी रात को उनके घर के आगे इकट्ठे हुए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। घटना में प्रार्थिया, उसके पुत्रों और पड़ोसियों को चोटें आईं। साथ ही, घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकियां दी गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच सीओ सुखदेव सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














