🔴 Bikaner BJP News
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा ने वोकल फॉर लोकल को गति देने के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार चैन सिंह राजपुरोहित को बीकानेर देहात जिला संयोजक नियुक्त किया है।

अभियान की विशेषताएँ
- यह अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा।
- स्वदेशी उत्पादों की खरीद व उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
- वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत बीकानेरी भुजिया, रसगुल्ले, खादी के कपड़े और मिट्टी के दीपक जैसे उत्पादों को प्रमोट किया जाएगा।
- जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस, कार्यशालाएँ, प्रदर्शनी और मेले आयोजित किए जाएंगे।
- उद्यमी सम्मेलन, युवा सम्मेलन और महिला सम्मेलन के जरिए आमजन को जोड़ा जाएगा।
- हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी पोस्टर विमोचन भी किया जाएगा।
स्थानीय गौरव को मिलेगा वैश्विक पहचान
इस पहल के जरिए बीकानेर के परंपरागत उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की तैयारी है। भाजपा का मानना है कि स्थानीय उत्पादों को अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।
बता दे, राजपुरोहित इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, भाजपा आईटी विभाग के संभाग सह संयोजक तथा कई कार्यक्रमों के संयोजक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जिला टीम, मंडल अध्यक्ष, आईटी और सोशल मीडिया टीम ने उन्हें सोशल मीडिया व कॉल के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।














