Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • शंभू बॉर्डर पर फिर बवाल, ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले…
Image

शंभू बॉर्डर पर फिर बवाल, ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले…

RASHTRADEEP NEWS

दिल्ली की सीमाओं पर पिछले काफी दिनों से डटे किसान आज एक बार फिर से राजधानी में कूच की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर मौजूद किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने आज एक बार फिर से आंसू गैस के गोले दागे। ड्रोन के जरिए किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले दागने के बाद वहां भगदड़ मच गई।

किसानों मे आज 11 बजे दिल्ली में प्रवेश का ऐलान किया था, जिसके बाद किसान बॉर्डर से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उनको आगे बढ़ने से रोकने के लिए बल प्रयोग किया। बता दें कि करीब 14 हजार किसान 12 हजार टैक्टर्स के साथ दिल्ली में धावा बोलने की तैयारी में हैं। लेकिन पुलिस नहीं चाहती कि इस बार 2021 जैसी कोई भी चूक हो। पिछले विरोध मार्च से सबक लेते हुए पुलिस ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

जगह -जगह पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और किसानों की हर एक हरकत पर नजर रखी जा रही है।सिंधु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने दो लेयर और सुरक्षा बढ़ाई है। पत्थर की बैरिकेडिंग पर चार अलग- अलग कंटीली तार लगाई गई हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि, 5वें दौर की बैठक में हम किसानों से बात करने और एमएसपी, पराली जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। मैं उनसे शांति बनाए रखने की अपील करता हूं और हमें इसका हल निकालना चाहिए। बातचीत से समाधान निकलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *