🔴 Bikaner News Today
बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में आज दोपहर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन देर शाम तक उग्र रूप ले गया।
जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट में घेराव कर रहे थे। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल की वार्ता भी हुई, लेकिन वार्ता विफल होने के बाद माहौल बिगड़ गया। देखते ही देखते कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने भी जवाब में पथराव शुरू कर दिया। हालात बेकाबू होते देख भारी पुलिस जाप्ता मौके पर बुलाया गया।
देखे वीडियो:-https://www.facebook.com/share/r/17CzpCT2Cc/
इस झड़प में डूंगर कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष हरिराम गोदारा सहित अन्य भी घायल हो गए। बता दे, आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है और इस प्रदर्शन की अनुगाई कांग्रेस नेता रामनिवास कुकना कर रहे है। सूत्रों के मुताबिक, हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। देर शाम तक स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।














