Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • चाय को लेकर बवाल: श्रद्धालुओं की बस पर लाठी-डंडों से हमला, महिलाएं-बच्चे दहशत में…
Image

चाय को लेकर बवाल: श्रद्धालुओं की बस पर लाठी-डंडों से हमला, महिलाएं-बच्चे दहशत में…

🟢 Rajasthan News Today

राजस्थान के नागौर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर बड़ा हंगामा हो गया। कृष्णा गौशाला के सामने चाय की लाइन में मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई तोड़फोड़ के दौरान बस के शीशे चकनाचूर हो गए और अंदर बैठी महिलाएं व बच्चे चीख-पुकार मचाते हुए दहशत में आ गए।

जाने पूरा मामला

सदर थानाधिकारी सुरेश कस्वां के मुताबिक, कृष्णा गौशाला पर यात्रियों को फ्री में चाय पिलाई जाती है। मंगलवार को यहां चाय लेने को लेकर झगड़ा हुआ। एक यात्री ने लाइन तोड़कर जल्दी चाय देने की मांग की, जिस पर कर्मचारी से कहासुनी बढ़ गई। यात्री ने थप्पड़ मार दिया और अपनी बस में बैठकर रवाना हो गया। इसके थोड़ी देर बाद वहां दूसरी बस रुकी, जिसमें श्रीडूंगरगढ़ के यात्री खरनाल दर्शन के लिए जा रहे थे। गोशाला कर्मचारियों ने इसी बस को हमलावर यात्री की समझ लिया और लाठी-डंडों से खिड़कियों और गेट पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से श्रद्धालु दहशत में आ गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें हमला करते बदमाश और डर से सहमी महिलाएं-बच्चे साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में अब तक 14 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

देखें वीडियो:-https://www.facebook.com/share/r/1Eq8LbSg5P/

RLP सांसद Hanuman Beniwal ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट साझा की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *