Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में चेक फ्रॉड का खुलासा, झूठी कहानी से लाखों हड़पने का आरोप…
Image

बीकानेर में चेक फ्रॉड का खुलासा, झूठी कहानी से लाखों हड़पने का आरोप…

Bikaner Crime News

बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां मनगढ़त कहानी गढ़कर और फर्जी चेक प्रस्तुत कर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया गया है। पंचारिया कॉलोनी निवासी जितेंद्र सिंह ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। घटना 28 जून 2021 की बताई जा रही है।

परिवादी के अनुसार, उसके दो चेक किसी कारणवश आरोपियों के पास थे, जिनमें कूटरचना कर उन्हीं चेकों को अपने नाम से बैंक में पेश कर रकम हड़पने की साजिश रची गई। यही नहीं, आरोपियों ने झूठी कहानी गढ़कर अब उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की तह तक जाने के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का दावा किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *