Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर दौरा कल…
Image

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर दौरा कल…

Bhajanlal Sharma Bikaner tour

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को बीकानेर जिले के गुसाईंसर बड़ा गांव का दौरा करेंगे। वे यहां चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत आयोजित जनसेवा शिविर में भाग लेंगे और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा करीब दो घंटे का रहेगा। इस दौरान वे शिविर में चल रही गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों से क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की रिपोर्ट भी तलब कर सकते हैं।

जनता से मिलेंगे, फीडबैक लेंगे

शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीणों से संवाद कर यह जानेंगे कि उन्हें सरकारी योजनाओं से क्या लाभ मिला है और किस तरह की समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं। जन कल्याण योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट के लिए मुख्यमंत्री खुद लोगों से सीधा फीडबैक लेंगे।

सक्रिय हुई भाजपा, सुरक्षा और व्यवस्था पर निगाह

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी बीकानेर इकाई पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही, जिला प्रशासन को भी शिविर संचालन में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

हेलीपैड या नाल एयरपोर्ट? अब भी संशय बरकरार

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मुख्यमंत्री नाल एयरपोर्ट पर उतरेंगे या फिर गुसाईंसर बड़ा के पास अस्थायी हेलीपैड पर। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे सीधे गांव में ही लैंड करेंगे ताकि समय की बचत हो और वे अधिक से अधिक समय जनता के बीच बिता सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *