RASHTRA DEEP NEWS
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम आवास पर इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने 155 करोड रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की।सीएम गहलोत ने 500 रुपए सिलेंडर योजना के लाभार्थियों को सौगात दी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार किया। गहलोत ने कहा कि PM को लाल डायरी की बजाय लाल टमाटर व लाल सिलेंडर की बात करनी चाहिए। लाल डायरी जैसा तो कुछ ही नहीं। आने वाले समय में उनको लाल झंडी दिखा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पीएम पद की अपनी गरिमा होती है। मोदी व उनकी पार्टी हमसे घबरा गई है। हमारे साथी मंत्री रहे गुढ़ा को मोहरा बनाया गया। बीजेपी वाले कल संसद में प्रदर्शन कर रहे थे। वे घबराकर ऐसी वैसी बातें कर रहे।














