RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी के चुरा गली की है। जहां आज दोपहर में दो साधुओं द्वारा बच्चों को अगवा करने के प्रयास किया गया है। जिसके चलते आसपास के लोगों ने दोनों साधुओं को पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि, स्कूलों की छुट्टी के बाद दो बच्चे अपने घर जा रहे थे। तभी उस समय रास्ते में बच्चों के पीछे तेजी से साधु चलने लगे और साथ ही, साधुओं ने अपना चेहरा छुपा रखा था। फिर साधु बच्चों के बराबर चलने लगे। साधुओं के इस हरकत से बच्चे घबरा गए और चिल्लाने लगे। जिसके चलते आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए और साधुओं को पुलिसेक हवाले कर दिया।