Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान में आया चीन का वायरस, दो महीने का बच्चा मिला पॉजिटिव…
Image

राजस्थान में आया चीन का वायरस, दो महीने का बच्चा मिला पॉजिटिव…

RASHTRADEEP NEWS

चीन के बाद अब भारत में भी HMPV वायरस तेजी के साथ फैलने लगा है। रविवार को भारत में HMPV वायरस के तीन केस मिले हैं। बेंगलुरु में दो मरीजों के अलावा गुजरात के एक अस्पताल में 2 महीने के बच्चे में HMPV वायरस की पुष्टि हुई है।

गुजरात में इस वायरस से पॉजिटिव 2 महीने का बच्चा राजस्थान के डूंगरपुर के साबला कस्बे के का रहने वाला है। बच्चे की हालत ठीक है और धीरे-धीरे उसका हालत में सुधार हो रहा है। दो महीने के बच्चे सर्दी, जुकाम और खांसी से पीडित था। इसके बाद परिवार के लोग उसे गुजरात के मोडासा लेकर गए। जहां पर करीब 12 दिन तक वेटिलेटर पर रखने के बाद बच्चे की हालत में सुधार न होने पर गुजरात के एक प्राइवेट अस्पताल में बच्चे को इलाज के लिए ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, एक निजी लैब में जांच के बाद बच्चे में चीनी वायरस HMPV की पुष्टि हुई है।

बच्चे की प्री मोच्यूर डिलेवरी होने के कारण फेफड़े का विकास भी पूर्ण नहीं हुआ था। जन्म के बाद से बच्चा श्वास और फेफड़े संबंधित रोग से ग्रसित रहा है। ऐसे में इम्युनिटी कमजोर होने के कारण उसे फलू की बीमारी ने एकदम प्रभावित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *