Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • क्या सीएम गहलोत नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? नामांकन में दो आपराधिक मामले छिपाने का आरोप…
Image

क्या सीएम गहलोत नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? नामांकन में दो आपराधिक मामले छिपाने का आरोप…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई है। गहलोत पर 2 केस छिपाने का आरोप है। भाजपा कार्यकर्ता रणजीतसिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र से उनके द्वारा दिए गए नामांकन के शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का आरोपbलगाया है।

साथ ही इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी है। निर्वाचन अधिकारी ने आपत्ति दर्ज की है। रणजीत सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शपथ पत्र में जिन आपराधिक मामलों की जानकारी दी है, उनमें मामले छुपाए हैं।

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नाथू सिंह राठौड़ ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई गईहैं, लेकिन अभी इस पर कार्रवाई नहीं हुई।

यह हैं मामला: रणजीत सिंह ने यह शिकायत जोधपुर के सरदारपुरा रिटर्निंग ऑफिसर संजय कुमार बासु को मंगलवार को ऑनलाइन भेजी है। इसमें बताया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शपथ पत्र में अधूरी जानकारी दी है। उनके विरुद्ध जयपुर के गांधीनगर थाने में भी एक मामला 2015 से दर्ज है। न्यायालय में अगली सुनवाई 24 नवंबर को लंबित है।

जिला उपाध्यक्ष नाथू सिंह राठौड़ ने बताया कि हमने इस मामले में रिटर्निंग अधिकारी से कार्रवाई करने की मांग की है, क्योंकि शपथ पत्र में आधी अधूरी जानकारी देना अपराध है। इससे पहले रिटर्निंग अधिकारी ने सामान्य प्रक्रिया के तहत अन्य प्रत्याशियों के साथ साथ नामांकन जांच के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी नामांकन स्वीकार कर लिया।

सीएम गहलोत ने शपथ पत्र मे अपने विरुद्ध चार मामले बताए हैं. इनमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर मानहानि केस के अलावा सोनी हॉस्पिटल को जेडीए द्वारा जमीन आंवटन के मामले में भी उनका नाम है। इसके अलावा खान आवंटन व काली सिंध नदी पर बांध निर्माण जुड़ा से एक मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *