Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • सीएम भगवंत मान का बड़ा एलान, पंजाब की 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, देखे विडियो…
Image

सीएम भगवंत मान का बड़ा एलान, पंजाब की 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, देखे विडियो…

RASHTRADEEP NEWS

पंजाब में इंडिया गठबंधन को झटका लगा है। सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस से गठबंधन की अटकलों को दरकिनार कर पंजाब में सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है। कांग्रेस और आप के बीच राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन हो चुका है। इसके अलावा गुजरात और दिल्ली में भी सीटों पर सहमति बन गई है। पंजाब में आप की बड़े बहुमत वाली सरकार है। ऐसे में यहां लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति नहीं बन रही।

ऐसे में पंजाब आप ने भी प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने का बयान दिया था। ये बयान उस समय सामने आया था जब दिल्ली में कांग्रेस और आप आलाकमान के बीच पंजाब को लेकर सहमति नहीं बन सकी थी।

https://twitter.com/ANI/status/1750086053426569258?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1750086053426569258%7Ctwgr%5Ee5ca09df374c451aacf85b213ffd617278a1002f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fchandigarh%2Fcm-bhagwant-mann-says-aap-will-contest-elections-alone-on-all-13-seat-in-punjab-2024-01-24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *