Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • सीएम भजनलाल बोले, भ्रष्टाचार में कर्मचारी लिप्त पाया गया तो अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई…
Image

सीएम भजनलाल बोले, भ्रष्टाचार में कर्मचारी लिप्त पाया गया तो अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई…


RASHTRADEEP NEWS
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आए। गत दिनों दिशा की बैठक में जो प्रकरण सामने आए थे। उस पर भी शेखावत ने चर्चा करके कहा, पिछली बैठक में जो जवाब मिले थे वे ही जवाब इस बैठक में भी मिल रहे है। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर भी कहा, सोशल मीडिया और साइबर फ्रॉड पर भी पुलिस विभाग गंभीरता दिखाए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को एक्शन मोड में नजर आए। अधिकारियों की संभाग स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा, भाजपा सरकार किसी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी। फिर चाहे कोई सिफारिश करें। विभागों में कोई भी कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा तो उस भ्रष्टाचार में उच्च अधिकारियों की भी भूमिका तय की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्सा नहीं जाएगा।

दरअसल, मुख्यमंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार संभाग के अधिकारियों की बैठक लेने जोधपुर आए भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कह दिया कि विभागों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कानूनी कार्रवाई करने में सरकार पीछे नहीं रहेगी फिर चाहे वो किसी नेता का भी रिश्तेदार क्यूं न हो।

बैठक में न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्य मंत्री केके विश्नोई, शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, ओसियां विधायक भैराराम सियोल, बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, कलक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह, रेंज आईजी विकास कुमार सहित अलग-अलग विभागों के उच्चाधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *