Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान, राजस्थान होगा रेलवे फाटक मुक्त…
Image

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान, राजस्थान होगा रेलवे फाटक मुक्त…

CM Bhajanlal Sharma news

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि मजबूत आधारभूत ढांचा किसी भी राज्य के समग्र विकास की रीढ़ होता है। राज्य सरकार का प्रमुख उद्देश्य भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसा सड़क तंत्र विकसित करना है, जो आवागमन को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाए।

मुख्यमंत्री शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग के 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले लंबित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ROB (रेलवे ओवर ब्रिज) और RUB (रेलवे अंडर ब्रिज) जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि राजस्थान को शीघ्र ही पूरी तरह से रेलवे फाटक मुक्त बनाया जा सके।

उन्होंने कहा, “हर गांव और कस्बे को सड़कों के माध्यम से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।” उन्होंने ROB-RUB के निर्माण कार्यों में तेजी लाने और कार्यों को मानसून से पूर्व पूरा करने के निर्देश भी दिए। सड़कों के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण से न केवल यातायात में सुविधा होगी, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी विकास को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभागों, विशेष रूप से वन विभाग, से समयबद्ध समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री की यह सक्रियता यह दर्शाती है कि राजस्थान सरकार आधारभूत ढांचे के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य को एक विकसित, सुलभ और सुविधाजनक परिवहन नेटवर्क प्रदान करने के लक्ष्य पर तेजी से अग्रसर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *