Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा का दौरा, जानिए पूरा शेड्यूल…
Image

बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा का दौरा, जानिए पूरा शेड्यूल…

CM Bhajanlal Sharma Bikaner Visit

कल 14 अगस्त 2025 को एक खास दिन का गवाह बनने जा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को शहर के दौरे पर रहेंगे। सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो चुका है, जिसमें बीएसएफ जवानों से मुलाकात से लेकर तिरंगा यात्रा और विश्वविद्यालय में संगोष्ठी तक कई अहम कार्यक्रम शामिल हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा का बीकानेर दौरा कार्यक्रम:

  • सुबह 10:00 बजे – जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान
  • सुबह 10:50 बजे – नाल एयरपोर्ट, बीकानेर पहुंचना
  • सुबह 11:25 बजे – हैलीपेड, बीओपी कोडेवाला आगमन
  • सुबह 11:40 से 12:40 बजे – बीएसएफ 96 बीएन के जवानों से संवाद, खाजूवाला
  • दोपहर 01:30 से 01:50 बजे – तिरंगा यात्रा, ग्राम नाल
  • दोपहर 02:00 से 02:30 बजे – विभाजन विभीषिका संगोष्ठी, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय
  • दोपहर 02:45 बजे – नाल एयरपोर्ट से प्रस्थान

इस दौरे में मुख्यमंत्री देशभक्ति के रंग में रंगे कई आयोजनों में शिरकत करेंगे। खासतौर पर बीएसएफ जवानों के साथ संवाद और तिरंगा यात्रा इस विजिट के मुख्य आकर्षण रहेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *